फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demanded 60 percent reservation for OBC, staged a sit-in

Muzaffarnagar News: ओबीसी के लिए मांगा 60 प्रतिशत आरक्षण, दिया धरना

Fri, 13 Jun 2025 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Demanded 60 percent reservation for OBC, staged a sit-in
- फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मजदूर किसान यूनियन ने कलक्ट्रेट में धरना देकर अन्य पिछड़ा वर्ग को 60 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने की मांग सरकार से की।
प्रधानमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि बिहार राज्य की जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या 60 प्रतिशत से अधिक आई है। प्राकृतिक न्याय के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण अनुमन्य होना चाहिए। संगठन ने कहा कि सामान्य वर्ग की समस्त जनसंख्या 12 प्रतिशत है, जबकि इस वर्ग को अघोषित रूप से 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। ईडब्लूएस के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण अलग से अनुमन्य है। यह व्यवस्था सामाजिक न्याय के अनुकूल नहीं है। यह सब अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय है। मांग की गई कि अन्य पिछड़ा वर्ग को 60 प्रतिशत आरक्षण देते हुए आर्थिक, सामाजिक स्थिति के आधार पर चार वर्गों में आरक्षण विभाजित किया जाए। सुक्रमपाल, देशपाल पांचाल, रामनिवास कश्यप, शमशीदा, चौ. ओमप्रकाश, रोहताश, रामभूल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed