फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand to stop the Panth looking in the town

कस्बे में लग रही पैंठ को बंद कराने की मांग

Fri, 01 Jan 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demand to stop the Panth looking in the town
पुरकाजी। कस्बे के बाहरी छोर पर लग रही साप्ताहिक पैंठ को व्यापारियों ने बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे में बृहस्पतिवार साप्ताहिक बंदी का दिन है। इसमें पुलिस की सख्ती के चलते कई सप्ताह से लगभग पूरा बाजार ही बंद रहता है। वहीं, कस्बे के बाहरी छोर पर काफी समय से बृहस्पतिवार को साप्ताहिक पैंठ लगती है। जिसे लेकर शुक्रवार को व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने कस्बे में लगने वाली पैंठ को अवैध बताते हुए बंद कराने की मांग की। चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि पैंठ लगाने की नगर पंचायत कार्यालय द्वारा कोई अनुमति नहीं दी गई है। यह पैंठ अवैध रूप से लग रही है। वहीं, इंस्पेक्टर का कहना है कि आने वाली पैंठ में दुकानदारों को चेतावनी दे दी जाएगी। इसके बाद यदि पैंठ में कोई दुकान लगाई गई तो उस दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मौके पर व्यापारी नेता शंकर गोयल, अर्जुन गुप्ता, मणिकांत गोयल, मनीष गुप्ता, दीपक कौशिक, अरुण गर्ग, सोनल गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed