फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand to remove possession from the pond in Jansath

तालाब से कब्जा हटवाने के लिए प्रदर्शन

Tue, 16 Mar 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove possession from the pond in Jansath
जानसठ तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : KHATAULI
तालाब से कब्जा हटवाने के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन

जानसठ। गांव तेवड़ा के तालाब पर अवैध कब्जे के कारण आबादी में गंदा पानी रास्ते में भरने से परेशान ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने डीएम से तालाब से अवैध कब्जा हटवाने व पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

गांव तेवड़ा के ग्रामीणों द्वारा तहसील में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम सेल्वा कुमारी जे को ज्ञापन देते हुए बताया कि गांव में स्थित खसरा नंबर 206 रकबा 0.7270 पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा के साथ कूड़ा तथा गंदगी जमा हो जाने के कारण गांव का पानी तालाब में जाने के बजाय आबादी में भरना शुरू हो गया है। नतीजतन आबादी में पिछले 25 दिनों से पानी भरने की समस्या का कोई भी प्रशासन का अधिकारी समाधान नहीं निकाल सका। डीएम कुमारी सेल्वा जे तथा एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस व्यवस्था के साथ गांव के तालाब से अवैध कब्जा हटवाने के लिए एसडीएम अमृतपाल कौर को दिशा निर्देश दिए। वहीं, मोरना ब्लॉक के बीडीओ को तुरंत लेखपालों के साथ टीम बनाकर समस्या का समाधान कराने को कहा गया। प्रदर्शनकारियों में जावेद, हनीफ, यूसुफ, नसीम, ताहिर, रहीस, सद्दाम, सुफयान, फरमान, मोहम्मद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed