फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand to promote students of colleges

कॉलेजों के छात्रों को प्रोन्नत करने की मांग

Thu, 25 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demand to promote students of colleges
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने कोरोना महामारी के दृष्टिगत विश्वविद्यालयों की प्रस्तावित परीक्षाओं को स्थगित करने एवं स्नातक और परास्नातक छात्रों को प्रोन्नत करने की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में अभिषेक ने अवगत कराया कि वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ युद्ध में जनता यूपी और केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों का पालन कर रही है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना वायरस महामारी के चलते 20 प्रतिशत जनता ही मजबूरी में आवश्यक कार्य के लिए घर से बाहर निकल रही है। एक तरफ जहां आप मानवता की रक्षा के संकल्प को पूरा करने की दिशा में प्रयासरत है, वही दूसरी ओर 19 जून 2020 को जारी शासनादेश में विश्वविद्यालयों की लंबित परीक्षाओं को जुलाई से कराने का निर्देश दिया गया है। इन परीक्षाओं को लेकर छात्रों को अनेकों परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्णय के क्रम में कई विश्वविद्यालयों द्वारा छात्रों को प्रोन्नत करने का निर्णय भी लिया है। प्रदेश में भी इसी निर्णय को अमल में लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed