फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand to open Anganwadi center in Lakhnauti and Shyampura

लखनौती व श्यामपुरा में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग

Fri, 10 Sep 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Demand to open Anganwadi center in Lakhnauti and Shyampura
पुरकाजी की ग्राम पंचायत लखनोती के मजरा श्यामपुरा में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग करती महिलाए - फोटो : MUZAFFARNAGAR
लखनौती व श्यामपुरा में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। ग्राम पंचायत लखनौती के मजरा पुरकाजी देहात व श्यामपुरा में आंगनबाड़ी केंद्र ना होने के कारण हजारों महिलाओं को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
बृहस्पतिवार को पुरकाजी देहात एवं श्यामपुरा की महिलाएं ग्राम पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री हिना चौधरी के आवास पर ग्राम प्रधान लखनौती रविंद्र चौधरी को बुलाकर अपनी समस्या बताई। जिस पर ग्राम प्रधान ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्राम प्रधान के साथ महिलाएं खंड विकास कार्यालय पर बाल विकास अधिकारी राहुल गुप्ता से मिली।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत लखनौती के गांव लखनौती, पुरकाजी देहात और सेठपुरा की जनसंख्या लगभग छह हजार से भी अधिक है। इसके बावजूद महज एक आंगनबाड़ी केंद्र गांव लखनौती में है, जिसकी जनसंख्या लगभग दो हजार है। इसके अलावा मजरा सेठपुरा में भी करीब दो हजार की जनसंख्या पर एक आंगनबाड़ी केंद्र है, जहां के केंद्र अधिकारी की करीब आठ माह पूर्व बीमारी के कारण मृत्यु हो चुकी है। इसके चलते वह केंद्र खाली चल रहा है। पुरकाजी देहात व मजरा श्यामपुरा में भी करीब दो हजार की जनसंख्या है, लेकिन वहां आंगनबाड़ी विभाग केंद्र नहीं होने के कारण वहां के ग्रामीण सरकारी योजनाओं से वंचित है। इस पर बाल विकास अधिकारी ने जल्द वहां आंगनबाड़ी केंद्र खुलवाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान मोहसिना, गुलशाना, नगमा, अंजुम, रूबी, खुशबू, उस्मानी, बिल्किश, गजला, तबस्सुम, मोहसिना, गुलशाना, सलमा, सरवरी, सलमा आदि महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed