{"_id":"61083bd88ebc3e842c425194","slug":"demand-to-make-west-up-a-separate-state-muzaffarnagar-news-mrt5501857193","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी को पृथक प्रदेश बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट यूपी को पृथक प्रदेश बनाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट यूपी को पृथक प्रदेश बनाने की मांग
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश निर्माण संगठन के अध्यक्ष नितिन बालियान के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। वक्ताओं ने वेस्ट यूपी को अलग प्रदेश बनाने की वकालत की।
ज्ञापन में कहा गया कि आबादी तथा क्षेत्रफल के हिसाब से उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है। 25 करोड़ से ज्यादा जनसंख्या के साथ दुनिया में पांचवें सबसे बडे़ देश के समकक्ष है, जिसमें 75 जिले, 822 ब्लॉक 57000 ग्राम पंचायत है। आजादी के लगभग 75 साल बाद भी कानून व्यवस्था से लेकर शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में बहुत ज्यादा पिछड़ा हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता पृथक राज्य की मांग करती है। ज्ञापन सौंपने वालों में अजय पंवार अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश निर्माण संगठन, नरेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, संजीव मलिक, रणकुमार, प्रवीण तोमर आदि मौजूद रहे।