{"_id":"619a930e8e985966f7692fc8","slug":"demand-to-make-memorial-site-in-memory-of-former-mla-muzaffarnagar-news-mrt565784594","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक की याद में स्मृति स्थल बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक की याद में स्मृति स्थल बनाने की मांग
विज्ञापन
मोरना में सैनी धर्मशाला शुक्तिर्थ में प्रतिमा का अनावरण करते अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना। शुकतीर्थ स्थित भागीरथी सैनी धर्मशाला में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व भाजपा विधायक रामपाल सिंह की याद में स्मृति स्थल बनाने की मांग की गई। इस दौरान गंगा घाट मार्ग पर पूर्व विधायक की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया।
भागीरथी सैनी धर्मशाला में रविवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दो बार विधायक रहे भाजपा नेता रामपाल सैनी की 24 साल पूर्व साजिश के तहत हत्या कर हादसा दर्शा दिया गया था। भाजपा सरकार द्वारा पूर्व विधायक की स्मृति में किसी सड़क या कॉलेज का नामकरण नहीं किया गया है। सैनी समाज के कद्दावर नेता रहे पूर्व विधायक रामपाल सैनी हमेशा अति पिछड़े, अनुसूचित जाति और दबे-कुचले शोषित वर्ग के लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक कर आगे बढ़ाते थे।
सभी अतिथियों को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान बनारसी दास सैनी और संचालन भागीरथ खाप संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सैनी ने किया। इस दौरान शुकतीर्थ के प्रधान राजपाल सैनी, प्रधान निर्मल सैनी, प्रधान सुभाष सैनी, प्रधान बीर सिंह सैनी, प्रधान प्रमोद सैनी, सुंदरलाल सैनी, पवन सैनी, शुभम सैनी, चरण सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवकुमार सैनी, एडवोकेट दिनेश कुमार, सपा नेता श्यामलाल उर्फ बच्ची सैनी, एडवोकेट सुभाष सैनी, सत्यदेव, रोहताश और सूर्यवंशी नंदकिशोर आदि मौजूद रहे।