फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand to cancel cricket tournament

ग्रामीणों ने टूर्नामेंट बंद कराने की मांग की

Tue, 07 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand to cancel cricket tournament
ककरौली। गांव दौलतपुर में 20 जनवरी को शुरू होने जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट को परीक्षाओं के चलते रद्द कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव दौलतपुर के लोगों का कहना है कि 20 जनवरी को गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है, जो करीब एक महीने तक चलेगा। इसी समय बोर्ड की परीक्षा भी होती है। जिससे क्रिकेट खेल रहे बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ता है। पिछले साल भी काफी बच्चे परीक्षा में फेल हो गए थे। इस टूर्नामेंट पर लोग सटटा भी लगाते हैं, पूर्व में टूर्नामेंट में सट्टे के पैसों को लेकर दो गांवों तेवड़ा एवं रुड़कली के लोगों में विवाद भी हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए थे। जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है। ग्रामीणों हरीश, जमाल, मुनव्वर हसन, नदीम, शोएब, सलमान, फिरोज, जावेद आलम, सुक्का आदि ने रविवार को थाना में तहरीर देकर इस क्रिकेट टूर्नामेंट को बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed