{"_id":"69b706bc23cfe28ba6034c12","slug":"demand-to-allow-bhainsali-depot-buses-to-go-to-the-bus-stand-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-167103-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भैंसाली डिपो की बसों को बस अड्डे तक जाने देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भैंसाली डिपो की बसों को बस अड्डे तक जाने देने की मांग
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।भारतीय व्यापार संगठन ने भैंसाली डिपो की रोडवेज बसों को मुजफ्फरनगर में बस अड्डे तक जाने देने की मांग की है। कहा कि बसों को शहर में न जाने देने से बस मालिकों को नुकसान हो रहा है। डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
डीएम उमेश मिश्रा ने नगर में जाम को खत्म करने के लिए भैंसाली डिपो की बसों को वहलना चौक से चलाने के आदेश दिए थे। एक पखवाड़े से बसों को वहां से चलाया जा रहा है। भारतीय व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन चोपड़ा व अनुबंधित बसों के मालिक अमित त्यागी, अशुंल गोयल व अन्य ने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि बसों को वहलना चौक से चलाने से बस मालिकों को नुकसान हो रहा है। उनकी बसों में यात्री कम बैठ रहे है।
बसों को मुजफ्फरनगर में बस अड्डे तक जाने दिया जाए। अन्यथा सभी डिपो की बसों को भी वहलना चौक से संचालित किया जाए। डीएम ने जांच का आश्वासन दिया।