{"_id":"5f5bc0d48ebc3e3389058baa","slug":"demand-to-abolish-mandi-duty-muzaffarnagar-news-mrt5008718195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी शुल्क समाप्त करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी शुल्क समाप्त करे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। दि गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मंडियों के अंदर से मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग की है।
इस संबंध में व्यापारियों की बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि भारत सरकार ने अध्यादेश लाकर मंडियों के बाहर बिकने वाले माल पर टैक्स समाप्त कर दिया है। ऐसी स्थिति में लोग मंडियों के अंदर क्यों आएंगे। प्रदेश सरकार को मंडी शुल्क समाप्त कर देना चाहिए। कर्नाटक सरकार ने भी मंडी शुल्क को डेढ़ प्रतिशत से घटाकर 0.35 प्रतिशत कर दिया है। प्रदेश में अभी भी दोहरी नीति चल रही है। भाजपा की नीति एक देश एक टैक्स और एक विधान के भी यह उलट है। यदि सरकार ने नीति नहीं बदली तो मंडियों के व्यापारी, मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे। संचालन श्याम सिंह सैनी ने किया। सुरेंद्र बंसल, कृष्ण चंद्र मूंधडा, अरविंद गोयल, जितेंद्र कुच्छल, संजीव गोयल, हरिशंकर, रमेश कुमार, अरुण खंडेलवाल, राजेश गोयल, दिनेश चौधरी, संजय मिश्रा, नरेंद्र कुमार, पुलकित गुप्ता, अरुण सिंघल, अचिंत मित्तल आदि मौजूद रहे।