फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for pension to farmers after sixty years

भाकियू तोमर की सभा में किसानों को पेंशन देने की मांग

Thu, 09 Jul 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Demand for pension to farmers after sixty years
साठ साल बाद किसानों को पेंशन देने की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। भारतीय किसान यूनियन तोमर कि एक सभा बृहस्पतिवार को गांव गोधना के ग्राम प्रधान के आवास पर हुई, जिसमें किसानों को गन्ने का मूल्य तय करने का अधिकार व साठ साल के बाद पेंशन देने की मांग की गई। सभा में भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने किसानों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि सरकार ने डीजल का मूल्य बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जब भारत देश में सभी लोगों को अपनी चीजों का मूल्य तय करने का अधिकार है तो किसानों को अपने गन्ने का मूल्य तय करने का अधिकार क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने किसानों के गन्ने का भाव 450 प्रति कुंतल व किसानों को साठ साल की उम्र के बाद दस हजार रुपये प्रति माह पेंशन मिलने की मांग की। सभा के बाद गांव गोधना के ग्राम प्रधान अफसर अली सहित उनके दर्जनों समर्थकों को भाकियू तोमर की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस मौके पर पवन त्यागी, बशारत खान, अंकित गुर्जर, अजय त्यागी, आशीष शर्मा, जावेद बाबर, हबीब, मनीष गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed