{"_id":"60c3a6ff8ebc3ef4362d8842","slug":"demand-for-payment-of-arrears-of-wheat-and-sugarcane-muzaffarnagar-news-mrt542314471","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं और गन्ने का बकाया भुगतान मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं और गन्ने का बकाया भुगतान मांगा
विज्ञापन
गेहूं और गन्ने का बकाया भुगतान मांगा
छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे के छपार टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना 17 वें दिन ही जारी रहा। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों ने गेहूं और गन्ने का बकाया भुगतान मांगा।
ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि तीनों कानून वापस होने तक धरना जारी रहेगा। कहा कि सरकारी अस्पताल, पीएचसी व सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मचारी बीस-बीस साल से जमे हुए हैं। मरीजों की ठीक से देखभाल नहीं होती। सभी कर्मियों ने यूनियन बना रखी है। जो तीमारदारों के साथ मारपीट भी करते हैं। उन्होंने डीएम से मांग की है ऐसे कर्मचारियों का स्थानांतरण होना चाहिए, जिससे वे मनमानी न कर अपना कार्य ठीक ढंग से करें। मौके पर गोविंद शर्मा, महक सिंह, दीपक, राहुल गुर्जर ,काका , जितेंद्र, मनोज त्यागी, बबलू त्यागी आदि मौजूद रहे।
उधर, रोहाना टोल प्लाजा पर चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर सिंह के नेतृत्व में चल रहे भाकियू द्वारा अनिश्चितकालीन 17 वें दिन भी जारी रहा। कुशलवीर ने कहा कि किसानों के खरीदे गए गेहूं का भुगतान और गन्ने का बकाया भुगतान शीघ्र नहीं किया तो गन्ना समति पर धरना दिया जाएगा। मौके पर आशीष त्यागी, आदेश बाबा, अमित त्यागी, नवीन त्यागी, बॉबी त्यागी, सोनू धीमान, संजय त्यागी, मोनू ठाकुर आदि मौजूद रहे।