{"_id":"5f0210f78ebc3e42b4103b10","slug":"demand-for-gurjar-regiment-will-be-agitated-muzaffarnagar-news-mrt4898026137","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुर्जर रेजिमेंट की मांग को होगा आंदोलन: सोनू गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुर्जर रेजिमेंट की मांग को होगा आंदोलन: सोनू गुर्जर
विज्ञापन
पुरकाजी में प्रेस वार्ता करते राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुर्जर रेजिमेंट की मांग को होगा आंदोलन : सोनू गुर्जर
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गुर्जर ने कहा कि भारतीय सेना में गुर्जर रेजिमेंट की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए देश के गृहमंत्री व रक्षामंत्री और समाज के सांसद व विधायकों से मिलकर ज्ञापन दिया जाएगा।
सोनू गुर्जर रविवार को पुरकाजी बाईपास पर एक प्रतिष्ठान पर प्रेस वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। क्रांतिकारी धन सिंह कोतवाल, राजा विजय सिंह आदि ने 1857 में पहली क्रांति की, लेकिन इतिहास में उनका कहीं नाम नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में कई रेजिमेंट हैं लेकिन गुर्जर रेजिमेंट नहीं है। इसकी मांग के लिए मार्च में संगठन द्वारा एक यात्रा निकाली गई थी। गुर्जर समाज सांसद व विधायकों, गृहमंत्री व रक्षामंत्री को ज्ञापन देकर भारतीय सेना में गुर्जर रेजिमेंट की मांग करेगा।
21 अगस्त को गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। इस दौरान सतीश गुर्जर को संगठन का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया। प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज चौहान, जिलाध्यक्ष अंकित गुर्जर, उत्तराखंड प्रभारी रूपेंद्र गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत गुर्जर, मोहित गुर्जर आदि लोग मौजूद रहे।