फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for Bharat Ratna for Shaheed Bhagat Singh

शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग

Tue, 24 Mar 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Demand for Bharat Ratna for Shaheed Bhagat Singh
शहीद दिवस पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को शहीद भगत सिहं को भारत रत्न की मांग का ज्ञापन सौपते आ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर नई मंडी आर्य समाज में आयोजित यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर स्मरण किया गया। आर्य समाज की ओर से कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को ज्ञापन देकर शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग की गई।

नई मंडी आर्य समाज में शहीदों की पावन स्मृति में वेद मंत्रोच्चारण से यज्ञ किया। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि देश के युवा क्रांतिकारी, देशभक्त भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के जीवन आदर्शों, नैतिक मूल्यों और बलिदान से प्रेरणा लें। शहीद भगत सिंह के दादा अर्जुन सिंह तथा पिता किशन सिंह महर्षि दयानंद के उपदेशों से प्रेरित होकर आर्य बने। वेद प्रचारक आनंद पाल सिंह आर्य ने कहा कि मातृभूमि के इन वीरों सपूतों को अंग्रेजी हुकूमत ने 23 मार्च, 1931 को लाहौर जेल में फांसी दी गई थी। उनकी राष्ट्रभक्ति अमूल्य और अतुलनीय है। मंगत सिंह आर्य, सोमपाल सिंह आर्य, यशपाल सिंह, डॉ. जीत सिंह तोमर, मंजू आर्य ने विचार रखे। शांति पाठ और श्रद्धाजंलि के बाद आर्य समाज नई मंडी की ओर से गांधी नगर स्थित आवास पर राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को ज्ञापन दिया गया। जिसमें सरदार भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग की। साथ ही शहर में शहीद भगत सिंह चौक बनाने का प्रस्ताव रखा। राज्य मंत्री अग्रवाल ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी को पत्र सौंप कर प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed