फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for arrest of dowry accused

दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Tue, 23 Feb 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of dowry accused
दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। छह माह पूर्व दहेज के लिए की गई विवाहिता की हत्या के आरोपी पति व ससुराल पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसएसपी से गुहार लगाई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जामियानगर निवासी संजीदा ने मंगलवार को पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी शाइस्ता की शादी भोपा निवासी अबरार से हुई थी। आरोप है कि पांच जुलाई 2020 को शाइस्ता की ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या कर दी थी। इसका मुकदमा शहर कोतवाली में 28 नवंबर को कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का कहना है कि अब तक भी शहर कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपी पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को गिरफ्तार नहीं किया है। इसके चलते आरोपी लगातार पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बनाते हुए उन्हें धमकियां दे रहे हैं। पीड़ितों ने एसएसपी अभिषेक यादव से आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed