फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for arrest of brother of Mahant Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham

Muzaffarnagar News: बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री के भाई की गिरफ्तारी की मांग

Sat, 25 Feb 2023 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of brother of Mahant Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देते भीम आर्मी के कार्यकर्ता।
नेशनल भीम आर्मी ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नेशनल भीम आर्मी ने बागेश्वर धाम के महंत धीरेद्र शास्त्री के छोटे भाई सालीन गर्ग की गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम अशोक कुमार को ज्ञापन दिया।
नेशनल भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश कटारिया ने ज्ञापन देकर बताया कुछ दिन पहले छतरपुर, मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति समाज की एक बेटी की शादी थी। इसमें धीरेंद्र शास्त्री के भाई सालीन गर्ग ने तमंचे के बल पर पूरे परिवार के साथ अभद्रता की। साथ ही जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि सालीन गर्ग को रासुका के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाए। अगर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं होती तो 27 फरवरी को जिला सहारनपुर में विशाल जन आक्रोश एवं पुतले दहन कर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर देव कुमार, गुलशन कुमार, सागर, शीतल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed