फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for action against those accused of assaulting Pradhan

प्रधान के साथ मारपीट को लेकर कार्यवाही की मांग

Wed, 11 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against those accused of assaulting Pradhan
प्रधान के साथ मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। गांव मुजाहिदपुर में ग्राम प्रधान सुरेश के साथ हुई मारपीट के मामले में कार्यवाही को लेकर प्रधान संगठन के खतौली ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर सिंह टिटोड़ा के नेतृत्व में दर्जनों ग्राम प्रधानों ने थाना प्रभारी रतनपुरी से मिलकर कार्यवाही की मांग की।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर में सात अगस्त को ग्राम प्रधान सुरेश का गांव के ही सतीश फौजी के साथ प्लाट पर दीवार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने सतीश फौजी, विशाल, हर्ष , अशोक, रवि, प्रशांत और शिवदत्त आदि ने ग्राम प्रधान सुरेश व उसके पुत्र दीपक को धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसमे ग्राम प्रधान सुरेश घायल हो गया। ग्राम प्रधान सुरेश अभी भी उपचाराधीन है। इस घटना के संबंध में ग्राम प्रधान सुरेश ने सात लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने दो आरोपियों सतीश फौजी और उसके पुत्र विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शेष पाँच आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन के खतौली ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों प्रधान रतनपुरी थाने पहुंचे। थाने पर ग्राम प्रधान संगठन के लोगों ने प्रभारी निरीक्षक रतनपुरी आशुतोष कुमार सिंह से नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही का आश्वासन दिए जाने पर प्रधान संगठन के लोग शांत होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान संगठन के खतौली ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर सिंह टिटोडा, कोषाध्यक्ष शिवम जसोला, सचिव नूरसलीम, मोदीलाल प्रजापति लौहड्डा, प्रवेज सिद्दीकी मौहम्मदपुर माफी, अनुज त्यागी नावला, सुभाष रामपुर, जयपाल कटारिया बड़सू, दीपक कुमार सिकंदरपुर, सुनील कुमार यहियापुर, चंगेजखान, अरविंद कुमार, विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed