{"_id":"58dea98a4f1c1b1b4063db85","slug":"demand-bike-and-fifty-thousand-rupees-in-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और 50 हजार नहीं मिल तो रुखसती पर पत्नी को लेने नहीं आया युवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक और 50 हजार नहीं मिल तो रुखसती पर पत्नी को लेने नहीं आया युवक
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर युवक अपने परिवार वालों के साथ वधू की रुखसती के लिए नहीं पहुंचा। जिस कारण लड़की पक्ष की सभी तैयारियां धरी रह गईं। रिश्तेदार भी निराश होकर लौट गए। लड़की के पिता ने इस संबंध में अपने दामाद और उसके परिजनों के खिलाफ बुढ़ाना कोतवाली पर तहरीर दी है।
तहरीर के अनुसार बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव महलजना निवासी नासिर खान ने अपनी बेटी गजाला का निकाह एक साल पहले मुजफ्फरनगर के मोहल्ला किदवईनगर निवासी फारूख के बेटे साकिब के साथ किया था। निकाह के बाद लड़का व लड़की पक्ष के लोगों ने रुखसती (चाला) के रिवाज लिए एक साल बाद का समय तय किया था। निकाह के बाद साकिब चार महीने के लिए सउदी अरब चला गया था।
नियत तिथि के अनुसार रुखसती के लिए बुधवार 29 मार्च का दिन रखा गया, जिसमें मुजफ्फरनगर से लड़के को अपने परिवार वालों के साथ ससुराल महलजना आना था। लड़की पक्ष के लोगों ने भी लड़की की रुखसती की सारी तैयारियां पूरी कर ली थी। लड़की को दिया जाने वाले सारे सामान की खरीदारी भी हो चुकी थी। नासिर खान अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ लड़के पक्ष के लोगों का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
नासिर ने बताया कि बेटी के ससुराल वालों ने लड़की को ले जाने से मना कर दिया तथा रुखसती के लिए नहीं आए। पूरा दिन लड़की पक्ष के लोग उनका इंतजार करते रहे। आरोप है कि लड़के पक्ष की ओर से रुखसती की रस्म पर बाइक और 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है। लड़की के पिता नासिर खान ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।