फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Delhi-Pauri highway jammed due to tree breaking

पेड़ टूटने से दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर लगा जाम

Sat, 31 Jul 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Pauri highway jammed due to tree breaking
टिकौला में पेड़ गिरने से दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मीरापुर/रामराज। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर टिकौला चीनी मिल के सामने शाम करीब चार बजे यूकेलिप्टिस के पेड़ टूटकर गिरने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में बड़ी संख्या में वाहन जहां के तहां फंसे रहे। करीब तीन घंटे बाद टूटे पेड़ कटवाकर हटवाने के बाद जाम खुलवाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम करीब चार बजे दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर टिकौला चीनी मिल के सामने सड़क किनारे खडेे़ यूकेलिप्टिस के तीन पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर गिर गए जिससे जाम लग गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क के एक साइड में बचे थोड़े से मार्ग से छोटे वाहनों को निकलवाना शुरू किया, जबकि बड़े वाहन जस के तस फंसे रहे। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सड़क पर गिरे तीनों पेड़ों को कटवाना शुरू किया। पेड़ कटवाने के बाद उन्हें सड़क से एक तरफ हटवाया गया। इसके बाद शाम करीब सात बजे राजमार्ग पर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

रामराज। थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर में सड़क के बीच बने गहरे गड्ढे में लकड़ी की कुट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच सड़क पर पलट गई, जिससे ट्रैक्टर चालक मीरापुर निवासी जुल्फिकार घायल हो गया, जिसे पीएचसी ले जाकर उपचार दिलाया गया। उधर, सड़क पर पलटने से यहां भी जाम लग गया, जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed