{"_id":"666cbbd49a5376e2030e4a54","slug":"dehradun-depot-bus-overturned-40-passengers-narrowly-escaped-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-124162-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: देहरादून डिपो की बस पलटी, बाल-बाल बचे 40 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: देहरादून डिपो की बस पलटी, बाल-बाल बचे 40 यात्री
विज्ञापन
मंसूरपुर । उत्तराखंड के देहरादून डिपो की दिल्ली जा रही बस नावला फ्लाईओवर के पास कार को बचाने के प्रयास में डिवाइडर पर चढ़कर खाई में पलट गई। बस पलटने से तीन यात्रियों को मामूली चोटें आई है। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
शुक्रवार दोपहर उत्तराखंड देहरादून डिपो की बस 40 सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर नावला फ्लाईओवर के पास पहुंची तो तेज गति से आगे निकलने का प्रयास कर रही कार को बचाने के प्रयास में बस डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर तुरंत आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकाला।
सूचना पर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। इस हादसे में नोएडा की रहने वाली महिला मीना, उसका पुत्र प्रियांशु, बस का चालक इस्लाम मामूली रूप से घायल हो गए। सभी यात्रियों को दूसरी बसों के द्वारा आगे भेज दिया गया।
विज्ञापन
बस को मुरादाबाद निवासी चालक इस्लाम चला रहा था। छुटमलपुर निवासी महिला कंडक्टर उमा देवी थी। चालक को पुलिस ने थाने में बैठा लिया है। पुलिस का कहना है कि चालक बस को तेज गति से चला रहा था और बस पर उसका नियंत्रण खो जाने से यह हादसा हुआ।