फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Degree colleges will still have admissions for undergraduate classes

डिग्री कॉलेजों में आज भी होंगे स्नातक कक्षाओं के प्रवेश

Wed, 12 Oct 2022 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Degree colleges will still have admissions for undergraduate classes
मुजफ्फरनगर। शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय सहारनपुर ने स्नातक कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया एक दिन के लिए बढ़ा दी है। बुधवार को भी यूजी कक्षाओं में प्रवेश होंगे। एडमिशन से छूट गए अभ्यर्थियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शाकंभरी देवी विवि के प्रवेश समन्वयक एवं चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्रवेश समन्वयक डॉ. नरेश कुमार मलिक ने बताया कि पहले स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर तय की गई थी। मगर, यूनिवर्सिटी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण छात्र-छात्राओं के हित में प्रवेश प्रक्रिया को एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब बुधवार यानि 12 अक्तूबर तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। महाविद्यालयों को प्रवेश पोर्टल पर एडमिशन कंफर्म करने होंगे।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार को डिग्री कॉलेजों में सुबह से ही प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। आवेदक खाली सीटों की जानकारी लेने के लिए भी पहुंचे। कॉलेजों ने ही खाली सीटों के सापेक्ष इस बार मेरिट जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed