Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   defrauded of 1.11 lakh in cyber scam

Muzaffarnagar News: डॉक्टर से अपॉइंटमेंट के नाम पर कारोबारी से 1.11 लाख की साइबर ठगी

Sun, 15 Nov 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
defrauded of 1.11 lakh in cyber scam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। साइबर ठगों ने शहर के डॉक्टर से अपॉइंटमेंट बुक कराने के नाम पर एक व्यक्ति को ठगी का शिकार बना लिया। ठगों ने पहले व्हाट्सएप पर लिंक और एपीके फाइल भेजकर पांच रुपये जमा कराने को कहा। इसके बाद पीड़ित के बैंक खाते से दो दिनों में 23 अनधिकृत यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिये 1.14 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के कृष्णापुरी निवासी कारोबारी नवीन कुमार जैन ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उन्हें टाउनहाॅल के सामने स्थित डॉ. हृदेश कुमार के क्लीनिक पर अपॉइंटमेंट लेनी थी। इसके लिए उन्होंने नौ अक्तूबर की सुबह ऑनलाइन डॉक्टर का नंबर सर्च किया। सर्च में मिले नंबर पर कॉल करने के बाद फोन नहीं उठा। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर दूसरे नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम कुंतल दत्ता बताते हुए खुद को डॉक्टर के अस्पताल से जुड़ा बताया।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए भेजे गए लिंक पर क्लिक कर पांच रुपये जमा करने को कहा। इसके बाद व्हाट्सएप पर एक लिंक और एपीके फाइल भेजी गई। नवीन कुमार ने यूपीआई के माध्यम से पांच रुपये भेजने का प्रयास किया लेकिन ट्रांजेक्शन फेल हो गई। इसके बाद आरोपी ने कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने कॉल डिस्कनेक्ट कर दी और भेजी गई फाइल डिलीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार 16 अक्तूबर की सुबह करीब 9:35 बजे उनके पंजाब नेशनल बैंक के गोल मार्केट शाखा स्थित खाते से एक रुपये की तीन अलग-अलग अनधिकृत यूपीआई ट्रांजेक्शन हुईं। इसके अलावा 29999 रुपये की एक अन्य ट्रांजेक्शन भी कर दी गई।

अगले दिन 17 अक्तूबर को सुबह 9:35 से 9:43 बजे के बीच 19 और अनधिकृत ट्रांजेक्शन के जरिए 81399 रुपये निकाल लिए गए। इस तरह कुल 111402 रुपये खाते से निकालकर अलग-अलग खातों में भेज दिए गए। एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया शहर कोतवाली पुलिस ने तथा कथित कुंतल दत्ता के विरुद्ध आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed