{"_id":"5fc92e968ebc3e9b9775184e","slug":"defeated-corona-occupants-in-slums-muzaffarnagar-news-mrt513930248","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों से हारा कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों से हारा कोरोना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण रिहायशी इलाकों और पॉश कॉलोनी के निवासियों को अपना शिकार बना रहा है। वहीं. इसके विपरीत झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बस्ती में लोगों के आगे कोरोना दम तोड़ रहा है। शहर में कई स्थानों पर झुग्गी-झोपड़ी निवासियों में से 834 की कोरोना की जांच की गई, जिनमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसकी वजह यहां रहने वालों की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत मानी जा रही है। स्वास्थ्य महकमे के लिए चिंता का विषय यह है तमाम कोशिशों के बावजूद शहर में फैलते कोरोना संक्रमण पर रोक नहीं लग पा रही है।
शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने 19 से 21 नवंबर तक झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों की कोरोना की जांच कराने के निर्देश दिए थे। स्वास्थ्य विभाग ने शहर में रुड़की रोड, गहरा बाग, साईंधाम मंदिर के पास और भोपा रोड पर झुग्गी झोपड़ी बना कर रहने वालों की कोरोना जांच कराई। इस दौरान 834 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि झुग्गी झोपड़ी में लिए गए सभी 834 सैंपलों की जांच नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, इसलिए उन पर कोरोना का असर नहीं मिला, आरामतलबी लोगों की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, इसलिए वो जल्दी संक्रमित हो जाते हैं। सीएमओ ने बताया कि बीते कुछ दिनों से रिहायशी इलाकों में कोरोना के केस बढ़े हैं।
सर्दी में लगातार बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण
मुजफ्फरनगर। सर्दी के मौसम में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बीते नौ दिनों में ही 419 मरीज मिल चुके हैं। इनमें सबसे अधिक 327 शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोग शामिल हैं, देहात में बहुत कम लोग पॉजिटिव आए हैं। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि सर्दी के मौसम के अलावा जब से दिल्ली से लोग आने लगे, तब से केस भी बढ़े हैं। सितंबर में सबसे ज्यादा 2761 मरीज मिले थे। अक्तूबर में 1176 मरीज मिले तथा जो नवंबर में 1093 रह गए थे, मगर बीते नौ दिनों से लगातार केस बढ़ रहे है, जो चिंता की बात है।
विज्ञापन
बिना लक्षण वाले 80 प्रतिशत मरीज
मुजफ्फरनगर। जनपद में सात हजार से अधिक कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। कोविड केंद्र प्रभारी डॉ शमशेर का कहना है कि 80 प्रतिशत मरीज ऐसे पाए गए, जिन्हें कोई लक्षण नहीं थे। परिजन पॉजिटिव आए तो जांच कराने में वे भी संक्रमित मिले, जबकि 20 प्रतिशत मरीजों को ही लक्षण दिखाई दिए।
एक मरीज ने किए 39 लोग संक्रमित
मुजफ्फरनगर। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से पूरी चेन बन जाती है। इसी चेन को तोड़ने के लिए जांच कराने के बाद मरीजों को एकांत में रखा जाता है। शहर के खालापार में एक मरीज के संपर्क में आने से 39 लोग पॉजिटिव मिले थे। खतौली में भी दिल्ली से आए एक मरीज से परिजन समेत 22 लोग संक्रमित हो गए थे। शहर में एक महिला प्रोफेसर से परिजनों समेत 19 लोग संक्रमित मिले थे। अब एक मरीज के कम से कम 15 संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है।
सितंबर में मिले मरीज-2761
अक्तूबर में मिले मरीज-1176
नवंबर में मिले मरीज-1093
बीते नौ दिनों में मिले मरीज
25 नवंबर-- 45
26 नवंबर-- 26
27 नवंबर-- 69
28 नवंबर-- 33
29 नवंबर-- 40
30 नवंबर-- 52
01 दिसंबर--- 40
02 दिसंबर--- 56
03 दिसंबर--- 58