फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deer lock

थाने पहुंचे जंगली पहाड़ा को पुलिस ने हवालात में डाला, जाने क्या है पूरा मामला

Tue, 23 May 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 23 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Deer lock
हवालात में पहाड़ा। - फोटो : अमर उजाला
भोपा क्षेत्र के जंगल में कुत्तों से जान बचाकर भागा हिरण प्रजाति का पहाड़ा कसबे के बाजार में घुस आया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया और थाने की हवालात में लाकर बंद कर दिया। बाद में उसे वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया गया।      
विज्ञापन


सोमवार शाम जंगल में हिरण प्रजाति के पहाड़े को कुत्तों ने घेर लिया। वह जान बचाने के लिए कसबे की ओर भागा और बाजार में घुस आया। लहूलुहान पहाड़ा भीड़ घबराकर इधर-उधर दौड़ने लगा, जिससे दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पहाड़े को पकड़ लिया।
विज्ञापन


भोपा पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। वह छूटकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया। इसके बाद वनकर्मियों को सूचना दी गई। वन रक्षक सतेंद्र कुमार, प्रवेश छिल्लर, वनकर्मी पवन सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचे कर पहाड़ा को अपने कब्जे में लिया और उसका उपचार कराया।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed