फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deepchandra Grain Chamber Inter College Muzaffarnagar

छात्र-छात्राओं ने सीखा तंबू निर्माण

Fri, 26 Mar 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Deepchandra Grain Chamber Inter College Muzaffarnagar
नई मंडी के ग्रेन चैम्बर इंटर कालेज में स्काउट गाइड शिविर में मौजूद विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तृतीय सोपान शिविर का समापन हुआ। छात्र-छात्राओं को तंबू निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डा. विनोद कुमार ने कहा कि इस प्रकार के शिविर में छात्र जीवन के लिए महत्वपूर्ण साबित होते हैं। जिला स्काउट कमिश्नर डा. कंचन प्रभा शुक्ला ने कहा कि शिविर आपसी सद्भाव, राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा देता है, हमें अपने कर्तव्यों का बोध कराता है। जिला सचिव रेनू गर्ग ने शिविर के बारे में जानकारी दी। समापन बेला पर स्काउट गाइड ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कैंप क्राफ्ट में तम्बू निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा इत्यादि का प्रदर्शन किया। झंडा अवतरण एवं राष्ट्रगान के उपरांत शिविर का समापन हुआ।
विज्ञापन

शिविर में दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कालेज के अलावा शहर के अन्य विद्यालयों के स्काउट और गाइड्स ने प्रतिभाग किया। डीओसी भारत भूषण अरोरा, प्रभा विद्यालय स्काउट प्रभारी, अनिल कौशिक एवं समस्त विद्यालयों के स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन का इस शिविर को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। प्रशिक्षक अमित सैनी, आनंद मालयान, एवं समस्त प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्य विजय शर्मा ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed