फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deepak Kakran of Purbalian became Katra Kishore Kesari

पुरबालियान का दीपक काकरान बना कटरा किशोर केसरी

Wed, 02 Mar 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Deepak Kakran of Purbalian became Katra Kishore Kesari
मुजफ्फरनगर का दीपक काकरान बना जम्मू कटरा केसरी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान के भाई दीपक काकरान ने दमखम दिखाया है। जम्मू कश्मीर के कटरा में आयोजित दंगल में दीपक ने कटरा किशोर केसरी का खिताब जीता। कामयाबी पर पुरबालियान गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

दिव्या के पिता सूरज पहलवान ने बताया कि कटरा में यह प्रतियोगिता हुई। जिसमें मेजबान राज्य के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। दीपक काकरान ने जम्मू के राशिद पहलवान को हराने में कामयाबी हासिल की, जिसके बाद उसे कटरा किशोर केसरी का खिताब दिया गया। दीपक के हिस्से में यह पहली बड़ी कामयाबी है। इससे पहले दीपक ने स्थानीय प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया है। पुरबालियान निवासी दीपक दिल्ली में रहकर कुश्ती के दांव सीख रहा है। उनकी बहन दिव्या काकरान अर्जुन अवार्ड जीत चुकी है और इन दिनों रेलवे में नौकरी कर रही है। दीपक ने कहा कि बहन की तरह ही वह देश का नाम ऊंचा करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed