फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deep digging of Rajbeh becomes a problem for farmers

Muzaffarnagar News: रजबहे की गहरी खोदाई बनी किसानों के लिए समस्या

Sun, 05 Nov 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 05 Nov 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Deep digging of Rajbeh becomes a problem for farmers
गांव मीरावाला में राजवाहे की ज्यादा खुदाई करने को लेकर नाराजगी जताते किसान
मुजफ्फरनगर, मोरना/ककरौली। सिंचाई विभाग ने रजबहे खोदाई कराई है, जो गहरी खोदाई हो गई है। इससे किसानों के सामने सिंचाई की समस्या पैदा हो गई है। पीड़ित किसानों ने तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। उधर शिकायत करने पहुंचे ग्राम प्रधान के पुत्र ने एक्सईएन पर अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मीरावाला, खरपौड़ व धारीवाला की एक ग्राम पंचायत है। ग्राम प्रधान पुत्र संजय कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग ने भोकरहेड़ी-मोरना-कासमपुर से गुजरने वाले रजबहे की सफाई व खोदाई कराई जा रही है। यह रजबहा मोरना, भुवापुर, मीरावाला, खरपौड़, नया गांव, निजामपुर, कासमपुर सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों से गुजरता है तथा क्षेत्र के किसान सिंचाई के लिए इसी रजबहे के पानी पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

संजय कुमार का कहना है कि सिंचाई विभाग ने जो रजबहे की सफाई व खोदाई कराई है वह आवश्यकता से अधिक होने से पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने रजबहे की मिट्टी निकालकर पटरी मार्ग पर डाल दी है। जिससे इस मार्ग से राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। सिंचाई विभाग ने गांव खरपौड़ के करीब जेसीबी से पक्के पुल व घाट तोड़ दिए हैं। किसानों का कहना है कि बड़े किसान तो अपनी ट्यूबवेल लगवा लेते हैं। छोटे किसानों के सामने सिंचाई की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार का आरोप है कि शनिवार को वह जानसठ तहसील में समाधान दिवस में जिलाधिकारी व एसएसपी से मामले की शिकायत करने पहुंचा तो सिंचाई विभाग के एक्सईएन ने उसके साथ अभद्रता की। क्षेत्र के किसानों ने तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर सिंचाई विभाग के खिलाफ उक्त प्रकरण की शिकायत की है। किसान मदन सिंह, अमन पाल, अजय कुमार, अमित कुमार, धर्मपाल, मनोज अंकुर आदि ने रजबहे की सफाई उचित तरीके से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed