फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Decision to submit audit report by 31 August

Muzaffarnagar News: 31 अगस्त तक की ऑडिट रिपोर्ट देने का निर्णय

Fri, 13 Sep 2024 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Decision to submit audit report by 31 August
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। बार एसोसिएशन जनरल हाऊस की बैठक में ऑडिटर ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट के अनुसार बार एसोसिएशन के खाते में राशि नहीं मिली। ऑडिट के अनुसार बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष और कर्मचारी बैंक की जमा पर्ची अथवा नकदी देने में असमर्थ रहे।
बार एसोसिएशन के महासचिव विकास कुमार त्यागी ने बताया कि सभी सदस्यों की राय के अनुसार अब 31 अगस्त तक का ऑडिट होगा। ऑडिटर अपनी ऑडिट रिपोर्ट 19 सितंबर को हाऊस की मीटिंग में पेश करेंगे। ऑडिटर ईश्वर दयाल संगल व उनके सहयोगी प्रवेश सैनी की ऑडिट रिपोर्ट की सभी अधिवक्ताओं ने प्रशंसा की। कार्यकारिणी के चुनाव में एसोसिएशन के सभी सदस्य अधिवक्ता को वोट डालने का अधिकार होगा अथवा नहीं इस विषय पर चर्चा नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार राठी ने राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश के पत्र का हवाला देते हुए बताया कि जिन अधिवक्ताओं के पास सीओपी नंबर नहीं है, ऐसे अधिवक्ता चुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे। राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश के विरुद्ध चुनावी प्रकिया हुई तो बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, एल्डर कमेटी के सदस्य जिम्मेदार होंगे। वोट डालने के विषय पर 19 सितंबर को विस्तार से चर्चा होगी। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अधिकतर पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed