फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Decision of admission in small classes in Darul Uloom's Amla

दारुल उलूम की आमला की बैठक में छोटी कक्षाओं के प्रवेश का निर्णय

Wed, 23 Jun 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Decision of admission in small classes in Darul Uloom's Amla
देवबंद(सहारनपुर)। इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा की बैठक में निर्माण कार्यों, वित्तीय और शैक्षिक मामलों पर सदस्यों ने विचार विमर्श किया। हालांकि कोरोना काल के चलते अभी शिक्षण सत्र आरंभ करने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को दारुल उलूम के मेहमानखाने में मजलिस-ए-आमला की बैठक दो चरणों में संपन्न हुई। इसमें मजलिस-ए-शूरा के निर्णयों की समीक्षा की गई साथ ही संस्था से संबंधित विभिन्न कार्यों को लेकर विचार विमर्श किया गया। एक जुलाई से दाखिला प्रक्रिया आरंभ करने का निर्णय संस्था के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी की अध्यक्षता में बनी शिक्षा समिति को सौंपा गया। मौलाना अरशद मदनी को शिक्षा समिति का सदस्य भी नियुक्त किया गया। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने का लिया गया। वहीं, सूत्र बताते हैं कि अगर कोरोना के चलते शिक्षण संस्थाओं में शिक्षण कार्य आरंभ नहीं किया जाता तो दारुल उलूम भी वक्फ दारुल उलूम की तर्ज पर छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा दिए जाने पर विचार कर सकता है। हालांकि अभी इस निर्णय पर मोहर नहीं लगी है। बैठक में अरबी दौम (दूसरी कक्षा) से अरबी चाहरुम (कक्षा चार) तक के सभी दाखिलों के लिए घोषणा की गई। जिसके तहत उक्त कक्षाओं के छात्रों को एक जुलाई तक दारुल उलूम पहुंचने को निर्देशित किया गया है। जिससे वह प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकें और शासन के आदेश मिलते ही शैक्षिक सत्र आरंभ किया जा सके। संस्था के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने बताया कि इन कक्षाओं के उन्हीं छात्रों को संस्था में प्रवेश की अनुमति होगी। जिनके ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed