{"_id":"6096cdd18ebc3ee9243ed3fe","slug":"death-of-husband-and-wife-in-ambheta-shekhan-under-suspicious-circumstances-devband-news-mrt5375185166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबहेटा शेखां में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबहेटा शेखां में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

देवबंद। देवबंद के अंबहेटा शेखां गांव में शनिवार को एक दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया, जिस कारण उनकी मौत हो गई। लेकिन अभी मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका।
जानकारी के मुताबिक रास्तम गांव की युवती की अंबहेटा शेखां में कुछ साल पहले शादी हुई थी। शनिवार को दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया जिसमें कुछ देर बाद ही दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि पहले पति ने कोई जहरीला पदार्थ खाया उसके बाद पत्नी ने ऐसा ही किया। गंभीर हालत में पति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि महिला को सहारनपुर में भर्ती कराया गया। गांव के पूर्व प्रधान ऋषिराज त्यागी ने बताया कि दंपती की मौत होने की खबर तो सही है। लेकिन मौत के क्या कारण रहे अभी सही जानकारी नहीं है। हां इतना जरूर पता चला है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, कोतवाल अशोक कुमार सोलंकी ने बताया कि पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।