फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death of brother and sister: Mother's mobile missing, father's second marriage, no mark on children's body

भाई-बहन की मौत: मां का मोबाइल गुम, पिता की हुई दूसरी शादी, बच्चों के शरीर पर निशान नहीं, इस चीज पर टिकी जांच

Fri, 20 Jun 2025 12:06 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 20 Jun 2025 12:06 AM IST
सार

Muzaffarnagar News : रुड़कली गांव में दो बच्चों के शव बरामद हुए। मां का कहना है कि बच्चे उसके पास ही सो रहे थे, पता नहीं कैसे उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Death of brother and sister: Mother's mobile missing, father's second marriage, no mark on children's body
दो बच्चों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपा के रुड़कली तालाब अली गांव में अपने ही घर में मासूम भाई बहन की मौत होने पर सवाल उठ रहे हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का काम किया। अब पुलिस की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर अटकी है। बच्चों की मां के गुम हुए मोबाइल की भी पुलिस तलाश कर रही है। सीडीआर निकलवाई जाएगी। एसपी देहात आदित्य बंसल का कहना है कि बच्चों के शरीर पर कहीं भी चोट आदि के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन

 

मुस्कान का मोबाइल भी हो गया गुम
सूचना पर पहुंची पुलिस ने वसीम की पत्नी मुस्कान से फोन मांगा, तो उसने कहा कि उसका फोन यहीं पर रखा था, पता नहीं कहां गुम हो गया। नंबर लेने के बाद पुलिस ने कॉल करनी चाहिए तो स्विच ऑफ मिला। आखिर मोबाइल चोरी हुआ है या छुपाया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वसीम की मुस्कान से हुई दूसरी शादी
वसीम के परिजनों के अनुसार लगभग सात वर्ष पूर्व वसीम की शादी ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी युवती के साथ हुई थी। लगभग डेढ़ वर्ष के बाद दोनों एक साथ ना रह सके फैसला हो गया था। इसके बाद लगभग 5 वर्ष पूर्व तेवड़ा की ही रहने वाली मुस्कान से शादी हुई।
 
विज्ञापन

ये है मामला...
रुड़कली गांव में मां के साथ सो रहे मासूम भाई-बहन अरहान (4) व अनाया (1) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रुड़कली निवासी वसीम चंडीगढ़ में वेल्डिंग का कार्य करता है। वह दो दिन पहले ही चंडीगढ़ गया था। उसकी पत्नी मुस्कान का कहना है कि दोपहर को उसके दोनों बच्चे और वह सो गए थे। 
 

दोपहर लगभग 2:30 बजे उसके पति वसीम का फोन आया तो उसकी आंख खुली, उसने देखा तो उसके दोनों बच्चे अचेत मिले। यह बात उसने पति को बताई। पति ने अपने भाई डॉ. अकरम को बताया। डॉ. अकरम छपार क्षेत्र में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने आकर देखा तो दोनों बच्चे मृत मिले।
फॉरेंसिक टीम के साथ एसपी देहात आदित्य बंसल मौके पर पहुंचे। बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत से गांव में शोक की लहर के साथ ही तरह तरह की चर्चाएं हैं। एसपी देहात ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। हर एक बिंदु पर जांच पड़ताल की जा रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में स्पष्ट होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed