फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death due to nap of tiredness of long journey

लंबे सफर की थकान की झपकी से निकल रही जान

Sat, 23 Apr 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Death due to nap of tiredness of long journey
मुजफ्फरनगर।लंबी यात्रा में नींद की झपकी जान ले रही है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ऐसे कई हादसे हुए हैं, जिनमें नींद हादसों का कारण बन रही है। रात का सफर भी जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। अधिकतर हादसे रात दो से सुबह छह बजे के बीच हुए हैं। रात के समय सड़कें खाली रहने पर गाड़ी भी ओवर स्पीड से दौड़ाई जाती है। इसलिए जरुरी है कि चालक अपनी व अपने साथियों की सुरक्षा को न भूलें।
विज्ञापन

हाईवे पर गति निर्धारित
परिवहन विभाग ने प्रत्येक मार्ग के लिए गति निर्धारित की है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बड़े वाहनों के लिए गाडियों के लिए 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार निर्धारित है।
विज्ञापन

हाल में हुए यह हादसे
केस-1
12 अप्रैल की अलसुबह थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बाईपास के पास डिवाइडर से सफारी गाड़ी हादसाग्रस्त होने पर हरियाणा के गुरुग्राम निवासी चार दोस्त मनीष, रविंद्र, साहिल व प्रिंस चौहान की मौके पर मौत हो गई थी। तेज गति और नींद की झपकी के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
10 अप्रैल की सुबह छपार में मोती झील की पुलिया से कार टकराने पर हरियाणा के पानीपत निवासी दो दोस्तों सोनू व रवि की मौत हो गई। अंकित घायल हुआ था। तीनों दोस्त हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे थे।
केस-3
6 फरवरी की अलसुबह पुरकाजी में वैन और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत होने पर वैन सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वैन सवार सभी लोग उत्तराखंड शादी समारोह से वापस आ रहे थे।

इसका रखे ध्यान
- गाड़ी की गति पर नियंत्रण रखें और ओवरटेक में सावधानी बरतें।
- रात में तीन बजने के समय वाहन को कहीं भी होटल आदि स्थान पर रोक लें।
- रात में दो बजे के बाद लंबी यात्रा के लिए गाड़ी न चलाएं।
- जब कभी भी लंबी यात्रा पर चले तो चालक एक से ज्यादा हो।
इन्होंने कहा
यातायात नियम वाहन चलाते समय जिंदगी सुरक्षित रखने को ध्यान में रख कर बनाए गए हैं। दिन हो रात, गाड़ी कभी भी निर्धारित गति से ऊपर न चलाएं। खास तौर पर रात में गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। नशा कर वाहन न चलाएं। नींद आते देखकर साथी चालक से गाड़ी चलाने को कहें अथवा कुछ देर के लिए गाड़ी कहीं भी रोक लें। -कुलदीप सिंह, सीओ यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed