फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death anniversary of Pandit Deen Dayal Upadhyay

उपाध्याय ने की समाज के अभावग्रस्त लोगों की चिंता

Wed, 12 Feb 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Death anniversary of Pandit Deen Dayal Upadhyay
नई मंडी में पंडित दीन दयाल की पुण्यतिथि मनाते व्यापारी एवं भाजपाई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि उपाध्याय ने हमेशा अभावग्रस्त लोगों की चिंता की।
विज्ञापन

गांधी नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने समाज के अभाव ग्रस्त व्यक्ति का चिंतन करते हुए अंत्योदय का विचार समाज तथा देश के सामने रखा। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप ने कहा कि उन्होंने समाज के हर व्यक्ति के लिए काम किया। आज विश्व को उनके जैसे विचारों की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से उनके जीवन से सीखने का आह्वान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, रूपेंद्र सैनी, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, अरविंद राज शर्मा, श्रीमोहन तायल, अशोक कंसल, सुनील शर्मा, सुखदर्शन बेदी, गीता जैन, अंजलि चौधरी, अशोक पुंडीर, मनोज पंवार आदि रहे। संचालन राजीव शर्मा व विशाल गर्ग ने किया।
विज्ञापन

महान विचारक थे उपाध्याय
मुजफ्फरनगर। पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर समर्पण कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर प्रभारी विपुल भटनागर की ओर से हर्षवर्धन जैन के यहां किया गया। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी ने दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डाला। क्षेत्रीय सदस्य राजीव गर्ग ने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को पढ़ने और अपने जीवन में चरितार्थ करने को कहा। मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने आभार जताया। संचालन सभासद विपुल भटनागर ने किया। जिला मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, गीता जैन, प्रशांत जैन, विशाल गर्ग, सभासद विकास गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई
भोपा/छपार। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मंगलवार को भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल के आवास पर मनाई गई। डॉ निर्वाल ने कहा कि पंडितजी ने देश के अंतिम पायदान पर खड़े आदमी तक मूलभूत सुविधाओं को पहुचाने का बीड़ा उठाते हुए अंत्योदय कार्यक्रम चलाया था, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। महकार सिंह, मंडल अध्यक्ष सतनाम सिंह, डॉ वीरपाल सहरावत, रामकुमार शर्मा, डॉ सुनील पाल, रजनीश शर्मा व सुधीर वालिया आदि मौजूद रहे। उधर, छपार क्षेत्र के गांव बसेड़ा में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। रमन गुप्ता, संजय गर्ग, कुलदीप चौधरी, प्रमोद सेन, गौरव गोयल, जगपाल प्रजापति, रामकुमार कोरी व अंकित प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed