फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deaf deaf teenager was taken hostage by feeding intoxicants

नशीला पदार्थ खिलाकर मूक बधिर किशोरी को बंधक बनाया

Wed, 17 Nov 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Deaf deaf teenager was taken hostage by feeding intoxicants
देवबंद। क्षेत्र के एक गांव में मूक बधिर किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बंधक बनाने का मामला प्रकाश में आया है। इतना ही नहीं आरोप है कि आरोपियों ने किशोरी के हाथ पैर बांधकर उसके साथ अश्लील हरकतें की गई तथा विरोध करने पर मारपीट की गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष का आरोप है कि घटना में एक और आरोपी शामिल है। जिसे पुलिस बचाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि 14 वर्षीय बेटी मूक बधिर है। जो शाम के समय घर के बाहर लगे नल से पानी लेने के लिए गई थी, लेकिन घंटों तक नहीं लौटी। जब उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि गांव का ही एक युवक उसे अपने साथ ले गया है। जिसके बाद उसने ग्राम प्रधान और पुलिस को इसकी सूचना दी तथा ग्रामीणों को साथ लेकर वह उक्त युवक के घर पहुंचा। जहां युवक उन्हें देख मौके से फरार हो गया। जबकि बेटी बेसुध एक कमरे में मिली। जिसके हाथ और पैर कपड़े से बांधे हुए थे। इतना ही नहीं उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। उनके मुताबिक कमरे में शराब व बीयर की बोतलों के साथ ही तीन मोबाइल मिले तथा वहीं पर पुलिस का डंडा भी पड़ा मिला। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, मामले को लेकर कोतवाली पहुंची भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष दीपक बौद्ध ने आरोप लगाते हुए कहा कि घटना में दो के बजाए तीन युवक शामिल थे। पुलिस तीसरे युवक को बचा रही है। यदि उक्त युवक का नाम दर्ज रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहीं, इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना है की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कमरे में मिला पुलिस का डंडा किसका
देवबंद। मूकबधिर किशोरी को बंधक बनाकर अश्लील हरकतें करने के मामले में पुलिस ने जो रिपोर्ट दर्ज की है। उसमें यह भी लिखा है कि जिस कमरे में किशोरी को बंधक बनाया गया वहां से एक सरकारी पुलिस का डंडा भी मिला। जिसे जमा कर लिया गया है, लेकिन सवाल यह है कि यह डंडा किस पुलिसकर्मी का है और यहां कैसे पहुंचा। इसके बारे में पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी नहीं कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed