फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deadly attack on woman for dowry

दहेज के लिए महिला पर जानलेवा हमला

Fri, 13 Aug 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on woman for dowry
मुजफ्फरनगर। सुजड़ू के मोहल्ला कूंगर पट्टी में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला से मारपीट करते हुए उस पर हमला कर दिया। पीड़िता ने खुद को एक कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। जिस पर डायल-112 ने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शौहर सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेरठ जनपद के मवाना थाना क्षेत्र के गांव किथौड़ निवासी शमां परवीन ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह करीब छह साल पूर्व गांव सुजड़ू के मोहल्ला कूंगरपट्टी निवासी आलम से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की जाती थी। इसी बीच उसे दो बच्चे भी हुए, लेकिन उत्पीड़न जारी रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम वह दवाई लेने जा रही थी। इसी दौरान शौहर ने परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। छुरी उठाकर उसकी हत्या करने का भी प्रयास किया गया, जिस पर पीड़िता ने खुद को एक कमरे में बंद कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पीड़िता की सूचना पर डायल-112 तत्काल मौके पर पहुंची और उसको सकुशल ससुराल के कमरे से बाहर निकालकर थाने ले आई। थाने पहुंचने पर पीड़िता ने आरोपी शौहर आलम के साथ ही सास साजिदा, ससुर मेहराज, शहजाद व अट्टू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में तहरीर दी। पुलिस ने देर रात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, सूचना पर पहुंचे मायके वाले पीड़िता को अपने साथ गांव किथौड़ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed