फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deadly attack on the loving couple as soon as they entered the village

मुजफ्फरनगर : तीन साल पहले की कोर्ट मैरिज, गांव में घुसते ही प्रेमी युगल पर किया जानलेवा हमला

Sat, 19 Feb 2022 11:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 19 Feb 2022 11:04 AM IST
सार

शुक्रवार को किसी शादी समारोह में आए थे, उन्होंने अपने गांव जाकर परिजनों से मिलने का मन बनाया। जब वह गांव में पहुंचे तो उनके आने की सूचना मिलने पर कश्यप समाज के लोग आए और गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला बोल दिया।

विज्ञापन
Deadly attack on the loving couple as soon as they entered the village
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के गांव पुठ्ठा में तीन साल बाद पहुंचे प्रेमी युगल पर लड़की के बिरादरी के लोगों ने हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों ने युवक को बमुश्किल बचाया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी पर भीम आर्मी के पदाधिकारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


थाना खतौली के गांव पुठ्ठा निवासी बबलू अपने ही गांव की दूसरे समाज की लड़की से प्रेम होने पर साथ लेकर चला गया था। गाजियाबाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। कोर्ट मैरिज करने के बाद दोनों गाजियाबाद में ही रह रहे थे। बबलू ने बताया कि उनके एक बेटी भी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: मेरठ-बिजनौर के दो दोषी समेत 38 को फांसी, तनवीर की कुंडली खंगाल रही खुफिया विंग
विज्ञापन
विज्ञापन


वह शुक्रवार को किसी शादी समारोह में आए थे, उन्होंने अपने गांव जाकर परिजनों से मिलने का मन बनाया। जब वह गांव में पहुंचे तो उनके आने की सूचना मिलने पर कश्यप समाज के लोग आए और गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला बोल दिया। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मामले की सूचना पर भीम आर्मी के विधानसभा खतौली के अध्यक्ष मनीष बोध अपने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और प्रेमी युगल की सुरक्षा की बात करते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी शीघ्र किए जाने की मांग की। कोतवाल से मिलने वालों में पीड़ित बबलू, उसकी पत्नी सोनी, मनीष बोध, अंकुर, विनीत आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed