{"_id":"603e83438ebc3ee975200ed7","slug":"deadly-attack-on-students-returning-from-college-muzaffarnagar-news-mrt528018171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज से लौट रहे छात्रों पर कातिलाना हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज से लौट रहे छात्रों पर कातिलाना हमला
विज्ञापन
कॉलेज से लौट रहे छात्रों पर जानलेवा हमला
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के तीन छात्रों पर सोमवार दोपहर जानसठ रोड फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक पार करते समय युवकों ने हमला कर दिया। दो छात्रों पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया गया, जबकि एक अन्य छात्र ने किसी तरह भागकर जान बचाई। छात्रों पर हमले से अफरातफरी का आलम हो गया। हमले से छात्रों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित छात्रों के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव संधावली निवासी मोहित राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा-नौ का छात्र है। वहीं, गांव निवासी शिवम भी राजकीय इंटर कॉलेज में ही हाईस्कूल में पढ़ता है। सोमवार दोपहर दोनों छात्र अपने एक अन्य साथी गांव मखियाली निवासी बंटी के साथ कॉलेज से घर लौट रहे थे। जैसे ही तीनों छात्र जानसठ फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक पर पहुंचे, वहां पहले से खड़े दस-12 युवकों ने उन्हें रोककर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से छात्रों पर हमला कर दिया। बंटी ने तो किसी तरह हमलावरों से बचकर जान बचाई, जबकि शिवम और मोहित को आरोपियों ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। दोनों छात्रों के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं, जिन्हें आसपास के लोगों ने बमुश्किल बचाया। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। इस घटना की सूचना पर संधावली से दोनों छात्रों के परिजन मौके पर पहुंचे। घायल छात्रों का उपचार कराने के बाद नई मंडी थाने में अज्ञात में हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस छात्रों की आपसी टशनबाजी का मामला बताते हुए हमलावरों की तलाश कर रही है।