फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dead body thrown on highway after killing woman

बागपत: महिला की हत्या कर शव हाईवे पर फेंका, पहचान मिटाने को चेहरे और कपड़ों को तेजाब से जलाया

Thu, 12 Nov 2020 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Dead body thrown on highway after killing woman
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हाईवे पर धौलापुल के निकट स्थित सहारा की खाली जमीन पर झाड़ियों के बीच महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या करने के बाद पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे और कपड़ों पर तेजाब डालकर जला दिया गया है। महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित धौलापुल के पास सहारा की खाली जमीन पड़ी है, जिसके बराबर में दो रेस्टोरेंट भी स्थित हैं। बुधवार शाम करीब पांच बजे एक ग्रामीण खाली जमीन पर घास काटने गया था, जिसने हाईवे के पास स्थित झाड़ियों में महिला की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह और इंस्पेक्टर केपी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की पहचान कराने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


सीओ आशीष प्रताप ने बताया कि महिला की उम्र करीब 25 वर्ष है। महिला ने सूट-सलवार और पैरों में बिछुए पहने हैं, जिससे उसके विवाहित होने की पुष्टि हो रही है। शव करीब दो दिन पुराना है, जिसकी हत्या करने के बाद चेहरे व कपड़ों को तेजाब जैसा कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है। शव के ऊपरी हिस्से के जलने के कारण महिला की हत्या की वजह का भी पता नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में महिला की अन्यत्र हत्या कर शव को यहां लाकर फेंके जाना प्रतीत हो रहा है। सीओ ने बताया कि आसपास जनपद के सभी थानों में पिछले एक सप्ताह में दर्ज हुई महिलाओं की गुमशुदगी की जानकारी लेते हुए शव के फोटो भी भेजे जा रहे हैं। महिला के शव की पहचान होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed