{"_id":"65f497c1cc3f0b8af90b7704","slug":"dead-body-of-youth-from-uttarakhand-found-hanging-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-118755-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: देहरादून के लिए ...\nपुरकाजी - फांसी पर लटका मिला उत्तराखंड के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: देहरादून के लिए ... पुरकाजी - फांसी पर लटका मिला उत्तराखंड के युवक का शव
Sat, 16 Mar 2024 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
- उत्तराखंड की कोतवाली मंगलौर के गांव ब्रह्मपुर जट निवासी था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड निवासी एक युवक का शव शुक्रवार दोपहर आम के पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने आत्महत्या का मामला बताया है। घटना की सूचना पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे।
उत्तराखंड की कोतवाली मंगलौर के गांव ब्रह्मपुर जट निवासी 25 वर्षीय अनुज कश्यप पुरकाजी लक्सर हाईवे पर निर्माण कार्य कर रही कंपनी में रोलर ऑपरेटर की नौकरी करता था। शुक्रवार दोपहर वह दवाई लेने जाने की बात कहकर गया था और घंटों तक नहीं लौटा। उसका शव पुरकाजी-लक्सर हाईवे मार्ग पर गांव सुवाहेड़ी के पास एक बाग में आम के पेड़ पर लटका हुआ था। गले में उसका गमछा बंधा हुआ था। शव को देखकर वहां से गुजर रहे लोगों ने यह जानकारी हाईवे पर कार्य कर रहे अन्य लोगों को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंधू ने बताया कि युवक की गत वर्ष शादी हुई थी। दस दिन पूर्व ही उसकी पत्नी ने एक पुत्र को जन्म दिया था। उसका अपनी पत्नी से कुछ विवाद रहता था। संभवत: युवक ने इसी के चलते आत्महत्या की है।