{"_id":"613f98968ebc3e17096d3c49","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-on-tree-in-mansoorpur-khatauli-news-mrt556084715","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंसूरपुर में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंसूरपुर में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला
मंसूरपुर। गांव मुबारिकपुर में आम के एक पेड़ से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटका देने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की।
गांव मुबारिकपुर में लोगों ने एक कोल्हू के पास आम के पेड़ से 17 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटकता हुआ देखा। लोगों ने उसकी पहचान कर अनुज कुमार पुत्र विनोद कश्यप के रूप में की। परिजन भी रोते बिलखते वहां पहुंचे। सूचना मिलते ही सीओ खतौली आरके सिंह, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले जानकारी की। मृतक युवक के परिजनों ने गांव के ही दो व्यक्तियों पर युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका देने का आरोप लगाया और आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग रखी।
कुछ देर बाद एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का पता चल सकेगा। ग्रामीणों तथा परिजनों के संतुष्ट हो जाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।