{"_id":"636017326a3eda3dc37c1b0a","slug":"dead-body-of-salesman-found-hanging-from-fan-in-shop-muzaffarnagar-news-mrt611662274","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: दुकान में पंखे से लटका मिला सेल्समैन का शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: दुकान में पंखे से लटका मिला सेल्समैन का शव, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 01 Nov 2022 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:12 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव दुकान के अंदर मिला। युवक ने रात में शराब की दुकान के अंदर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। खेत की ओर जा रहे किसान ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते पुलिस मौक पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विस्तार
भोपा एक सेल्समैन ने रविवार रात में शराब की दुकान के अंदर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जिससें परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव रहकड़ा निवासी संदीप (37) कासमपुरा-बाकर नगर मार्ग स्थित देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन तैनात था। रविवार रात उसका शव शराब की दुकान के अंदर पंखे में लटका हुआ मिला। सूचना के मुताबिक ठेके का दरवाजा खुले होने के कारण सोमवार सुबह खेत पर काम करने गए एक किसान की नजर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दी। सीओ जानसठ शकील अहमद और थाना प्रभारी निरीक्षक भोपा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
भाई रवि ने बताया
मृतक सेल्समैन के भाई रवि ने बताया कि उसकी भाई से रात लगभग दस बजे तक फोन पर बात हुई थी। वह रात लगभग नौ बजे घर से खाना खाकर दुकान पर पहुंचा था। वह गांव छोड़कर कहीं बाहर मकान खरीद कर रहने की बात कह रहा था।
विज्ञापन
मृतक के परिवार में
मृतक के परिवार में माता कुंती देवी, भाई रवि, पत्नी अलका, तीन बच्चों में बड़ी बेटी हिमांशी, बेटी कनक व छोटा बेटा देवराज है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल कराई गई है। मृतक के परिजनों ने घटना को इत्फाकिया बताया है।
ससुराल वालों ने जताई हत्या की आशंका
संदीप की ससुराल भोपा थाना क्षेत्र के गांव बहुपुरा गांव में है। ससुराल पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हत्या की आशंका जताई। पुलिस द्वारा उन्हें समझाते हुए आत्महत्या की बात कही। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पूरा मामला साफ हो जाएगा।