{"_id":"5f5d152a8ebc3e51e66414ca","slug":"dead-body-of-pregnant-woman-found-ten-days-later-khatauli-news-mrt501045660","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला का दस दिन बाद शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला का दस दिन बाद शव मिला
विज्ञापन
गर्भवती महिला का दस दिन बाद शव मिला
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव फुलत निवासी गर्भवती महिला नेहा का शव दस दिन बाद गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में स्थित नाहल झाल पर अटका मिला।
बता दें कि दो सितंबर की रात्रि गांव फुलत निवासी कमल उर्फ जौनी पुत्र छोटन ने अपनी 24 वर्षीय पत्नी नेहा पुत्री सुभाष, निवासी हबीबपुर सीकरी थाना फुगाना की हत्या कर शव को हाईवे पुल से सठेड़ी गंगनहर में फेंक दिया था। इस घटना के संबंध में मृतका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में पीड़ित सुभाष ने मृतका के पति, ससुर, सास, ननद व ननदोई के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, तभी से पुलिस हत्यारोपी कमल की निशानदेही पर गंगनहर में महिला के शव की तलाश में जुटी थी। गोताखोरों की सहायता से गंगनहर में घंटों तक शव की तलाश की गई, लेकिन फिर भी कोई सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस द्वारा मेरठ से पीएसी के गोताखोरों की टीम बुलाई गई थी। लेकिन उन्हें भी शव बरामद करने में कोई सफलता नहीं मिल सकी थी। इसी बीच पुलिस ने इस हत्याकांड के हत्यारोपी पति कमल उर्फ जौनी पुत्र छोटन निवासी फुलत को जेल भेज दिया था। शव बरामदगी के संबंध में रतनपुरी पुलिस द्वारा गंगनहर पर स्थित मेरठ की सलावा व भोला और गाजियाबाद की नाहल झाल से संबंधित सभी थानों में मृतका नेहा के फोटो और एक रिपोर्ट प्रेषित कराई गाई थी। शनिवार को गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में स्थित नाहल झाल पर महिला के शव अटका होने की जानकारी रतनपुरी पुलिस को मिली थी, जिसके बाद पुलिस मृतका के माता, पिता को लेकर मसूरी पहुंचे, जहां परिजनों ने झाल में अटके शव की पहचान नेहा के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने बरामद शव के फोटो से शव की शनाख्त जेल में बंद हत्यारोपी पति कमल से कराई। उसने भी बरामद शव को नेहा का ही बताया। इसके बाद पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।