फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dead body of a young man found in a field in Khadar

खादर क्षेत्र में खेत से मिला लापता युवक का शव

Sat, 06 Mar 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in a field in Khadar
खादर क्षेत्र में खेत से मिला लापता युवक का शव
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ गंगा खादर क्षेत्र में ईख के खेत में युवक प्रवीण का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने युवक की आत्महत्या की आशंका जताई है। वहीं, परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ में गंगा खादर क्षेत्र में मांगेराम के खेत में शनिवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ भोपा सोमेंद्र नेगी ने बताया कि शव के पास से मिले मोबाइल से उसकी पहचान गांव शेरनगर निवासी प्रवीण के रूप में हुई। शव के पास ही एक स्कूटी, शराब की खाली बोतल, कीटनाशक व खाली गिलास भी पड़ा मिला। मौके पर डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया, लेकिन कुछ नहीं मिला। सूचना पर पहुंचे युवक के परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर शराब में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई सचिन ने बताया कि प्रवीण सऊदी अरब में नौकरी करता था और एक माह पूर्व ही स्वदेश लौटा था। दो दिन पूर्व प्रवीण गांव बरूकी में रह रही अपनी बुआ राकेश देवी व रसूलपुर निवासी बहन अलका से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। सीओ भोपा सोमेंद्र नेगी ने बताया कि शव को कमोर्चरी भेज दिया गया है। अभी किसी तरह की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अविवाहित युवक का शव मिला
बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिंडकाली निवासी मोनू उर्फ मगनवीर (32) अविवाहित था। बृहस्पतिवार शाम वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। हरसंभव तलाश के बावजूद युवक का सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने शुक्रवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार देर रात युवक का शव गांव के ही जंगल में ईख के खेत से मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इंकार करते हुए शव का शनिवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ विनय गौतम ने बताया कि परिजनों ने मामले में किसी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed