{"_id":"5f63a9e88ebc3e2cc02f9a0a","slug":"dead-body-of-a-missing-youth-found-in-jalalpur-muzaffarnagar-news-mrt501833199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालपुर से लापता युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालपुर से लापता युवक का शव मिला
विज्ञापन
रामराज के ग्राम जलालपुर नीला में मृतक रिषीपाल का फाइल फोटो।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर से लापता युवक का शव मिला
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। ग्राम जलालपुर नीला निवासी युवक का शव बृहस्पतिवार सुबह खेतों में मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के गले पर निशान देख परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
रामराज थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर नीला निवासी सतबीर (30) पुत्र ऋषिपाल बुधवार रात खाना खाकर टहलने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। परिजनों ने रात भर युवक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। बृहस्पतिवार सुबह फिर से परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगलों में सतबीर की तलाश शुरू की तो एक खेत से उसकी लाश बरामद हुई, जिससे हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार मृत युवक की गर्दन पर संदिग्ध निशान हैं, जिससे उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। घटना की सूचना पर एसओ रामराज सतेंद्र नागर मौके पर पहुंच गए और शव को मोर्चरी भेज दिया। परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। एसओ का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा। परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है, पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।