{"_id":"5da4c5b68ebc3e93dc48084d","slug":"dead-body-found-in-village-narottampur-muzaffarnagar-news-mrt4485432128","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पड़ा मिला लापता अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पड़ा मिला लापता अधेड़ का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में पड़ा मिला लापता अधेड़ का शव
तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव नरोत्तमपुर माजरा में रविवार शाम से लापता अधेड़ का शव गांव के जंगल में उसी के खेत में पड़ा मिला। परिजन किसी तरह की रंजिश से इंकार कर रहे हैं। हत्या व आत्महत्या में उलझी पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव नरोत्तमपुर माजरा निवासी अमशीद (50) पुत्र अलमुद्दीन रविवार शाम संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। हरसंभव तलाश के बावजूद युवक का सुराग नहीं लग पाया। सोमवार दोपहर बाद गांव में ही सांझक रोड स्थित एक खेत में ग्रामीणों ने अधेड़ की लाश पड़ी देख पुलिस को सूचना दी। शव की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शनाख्त कराई, जिसकी पहचान लापता अमशीद के रूप में हुई। सूचना पर अधेड़ के परिजन मौके पर जा पहुंचे। पूछताछ में परिजनों ने अधेड़ की किसी से भी कोई रंजिश नहीं होने की जानकारी दी। ग्रामीण जहां अधेड़ की हत्या की आशंका जता रहे हैं, वहीं पुलिस उसके द्वारा आत्महत्या करने का दावा कर रही है। तितावी इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।