फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DCM driver dies in accident on national highway

Muzaffarnagar News: नेशनल हाईवे पर हादसे में डीसीएम चालक की मौत

Sat, 28 Dec 2024 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
DCM driver dies in accident on national highway
खतौली। नेशनल हाईवे स्थित गांव भंगेला के निकट सड़क के बीच खड़े डंपर से डीसीएम गाड़ी टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक हापुड़ के बडौदा कलां निवासी सलमान (30) की मौत हो गई। हादसे के दौरान करीब दो घंटे तक हाईवे का यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शनिवार अलसुबह डीसीएम गाड़ी चालक माल लेकर मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था। जब वह नेशनल हाईवे पर गांव भंगेला के निकट पहुंचा तो किसी वाहन को बचाने के प्रयास में सड़क के बीच पहले से खराब खड़े डंपर में डीसीएम गाड़ी टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से डीसीएम गाड़ी में फंसे चालक सलमान को बाहर निकाला। घायल को एंबुलेंस की सहायता से मेरठ हायर सेंटर भेजा गया।
विज्ञापन

वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के दौरान करीब दो घंटे तक हाईवे का यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त डीसीएम तथा डंपर को सड़क से हटवा कर हाईवे का यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed