फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Day became as cold as night, temperature reached 10.8 degrees

Muzaffarnagar News: दिन में हुई रात जैसी सर्दी, 3.2 डिग्री गिरा तापमान

Sat, 06 Jan 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 06 Jan 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Day became as cold as night, temperature reached 10.8 degrees
नगर में सर्दी व शीतलहर से बचाव के लिए ऊनी कपडों मे  ​शिव चौक से गुजरती  राहगीर। संवाद
- अधिकतम तापमान 10.8, न्यूनतम 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

- कक्षा एक से 12 तक के छात्रों की शनिवार की छुट्टी घोषित
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट से दिन में रात जैसी सर्दी का अहसास हुआ। शुक्रवार अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। लोग शीतलहर से कंपकंपाते रहे। न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रशासन ने सर्दी को देखते हुए शनिवार को कक्षा एक से 12 तक के छात्रों की छुट्टी घोषित कर दी है। अब सोमवार को स्कूल खुलेंगे।
शुक्रवार की सुबह आकाश में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सुबह के समय वाहनों का आवागमन और जनता की आवाजाही बहुत कम रही। दिन में पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे। आकाश में बादल छाए रहने और शीतलहर चलने से लोग दिन भर कंपकंपाते रहे। सर्दी का आलम यह रहा कि अधिकतम तापमान इस मौसम का अब तक का सबसे कम पहुंच गया। 3.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 10.8 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान तीन दिन से पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सर्दी के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। लोग मजबूरी में ही अपने घर से बाहर निकल रहे हैं। सर्दी के चलते डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने शनिवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी प्रकार के स्कूलों में अवकाश कर दिया है। रविवार का अवकाश होने के कारण विद्यालय अब सोमवार को खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता भी अलाव पर तापते आए नजर



(फोटो समाचार)



जानसठ। हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड और घने कोहरे की वजह से कचहरी परिसर में अलाव पर अधिवक्ता भी तापते नजर आए। शुक्रवार का दिन काफी ठंडा रहा। घने कोहरे की वजह से दिनभर सूर्य देवता के दर्शन भी नहीं हुए। हाड़ कंपकंपाने की ठंड से लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। इसके अलावा कस्बे के चौराहों पर नगर पंचायत की ओर से ओर से अलाव की व्यवस्था कराई गई। इसके अलावा कचहरी परिसर में भी अधिवक्ता अलाव पर तापते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed