{"_id":"5da3759b8ebc3e93b775001e","slug":"dav-college-bulandshahr-won-the-final-match-muzaffarnagar-news-mrt4483581117","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी कॉलेज बुलंदशहर ने जीते फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी कॉलेज बुलंदशहर ने जीते फाइनल मैच
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज बुलंदशहर ने जीते फाइनल मैच
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में चल रही दो दिवसीय चौधरी चरण सिंह अंतरमहाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। महिला एवं पुरुष वर्ग के फाइनल मैच डीएवी कॉलेज बुलंदशहर की टीम ने जीते।
महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला श्रीराम कॉलेज व डीएवी कॉलेज बुलंदशहर के बीच खेला गया। कांटे की टक्कर के इस मुकाबले में डीएवी की टीम ने ट्राफी पर कब्जा किया। पुरुष वर्ग का फाइनल डीएवी कॉलेज बुलंदशहर व एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के बीच खेला गया। इस मैच में भी डीएवी की टीम विजयी रही। आयोजक सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के साथ ही विश्वविद्यालय की टीम की चयन प्रतियोगिता की जिम्मेदारी भी श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर को सौंपी गई थी। दो दिन तक चली प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालय से आए खिलाड़ियों की टीमों ने एक-दूसरे के समक्ष कड़ी चुनौती पेश की। विश्वविद्यालय की ओर से चयन समिति के पर्यवेक्षकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर यूनिवर्सिटी की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह टीम नार्थ जोन अंतर विश्व विद्यालय प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने विजेता टीमों को ट्राफी व प्रतीक चिह्न प्रदान किए। इससे पूर्व, प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम प्रशासन, सीसीएस यूनिवर्सिटी से नामित पर्यवेक्षक व चयनकर्ता डा. जितेंद्र पाल एवं डा. छाया, कॉलेज निदेशक डा. आदित्य गौतम, प्राचार्या डा. प्रेरणा मित्तल, कोषाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में अमित बालियान, रामकुमार, सत्य प्रकाश, संदीप यादव, नितिन व अंकित धीमान मैच रेफरी रहे। प्रवक्ता प्रमोद कुमार, भूपेंद्र कुमार, डा. अब्दुल अजीज खान, आशू शर्मा, संदीप कुमार, अमरदीप, अनुज कुमार आदि का योगदान रहा।