फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Daughters are learning to cook delicious dishes in lockdown

लॉकडाउन में बेटियां सीख रहीं स्वादिष्ट व्यंजन बनाना

Thu, 09 Apr 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Daughters are learning to cook delicious dishes in lockdown
शहर के शाकुंतलम में बेटियों की रोटी बनाना सिखाती मां नीरज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन में जहां लोगों को घरों में रहना बोरियत भरा लग रहा है, वहीं वर्ष भर पढ़ाई में उलझी रहने वाली बेटियों ने किचन में मोर्चा संभाल लिया। किसी ने नए-नए व्यंजन बनाने की पाककला सीखी तो कोई रोटी बेलने का अभ्यास करती दिखाई दी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान बेटियों की घर की रसोई में दिलचस्पी नजर आ रही है। बेटियां, दादी और मम्मी से पाककला के गुर सीख रही हैं, वहीं नई डिश बनाने में भी हाथ आजमाइश आ रही हैं। शहर के शाकुंतलम में शिक्षिका नीरज मलिक ने बेटियों अदिति और अंशिका को दाल, रोटी, सब्जी बनाने का बखूबी अभ्यास कराया। नीरज कहती हैं कि 21 दिन के लॉकडाउन में घर में बोरियत ही नहीं महसूस हुई। बेटियों ने ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर बनाने में मदद की और किचन संभालने में रुचि दिखाई। सुभाषनगर में छात्रा उन्नति ने बुजुर्ग दादी संयोगवती से कढ़ी और आलू-पालक की पकौड़ी बनानी सीखी। गृहिणी रेनु शर्मा, नीतू रंधावा बताती हैं कि लॉकडाउन में उन्होंने यू ट्यूब पर उपमा, चना चाट, चिली पनीर जैसी कई स्पेशल डिश बनाने की विधि सीखी। परिवार को भी नए स्वाद चखने का आनंद आया।
विज्ञापन

चॉकलेट लड्डू और सांभर-डोसा सीखने का दिखा क्रेज
मुजफ्फरनगर। भरतिया कालोनी निवासी सीमा की बेटी अलंकृता शारदेन स्कूल में कक्षा सात की स्टूडेंट है। ऑनलाइन क्लास के बाद अलंकृता और छोटी बहन जिविषा ने नारियल तथा चॉकलेट के लड्डू बनाने सीखे है। साथ ही मम्मी से वेज सैंडविच और वॉटरमेलन जूस तैयार करने की टिप्स ली। गोशाला रोड नई मंडी निवासी प्रिया ने मां सुनीता से दक्षिण भारत के व्यंजन बनाने सीखे हैं। द्वारिकापुरी निवासी गृहिणी कविता की बेटी सोनी और खुशी ने भी कोरोना लॉकडाउन में मम्मी से राजमा, छोले, बैंगन भर्ता आदि बनाने का अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed