फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Daughter of MD of Radio SD FM dies

रेडियो एसडी एफएम के एमडी की बेटी की मौत

Sat, 24 Apr 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Daughter of MD of Radio SD FM dies
रेडियो एसडी एफएम के एमडी की बेटी की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रेडियो एसडी 90.8 एफएम के एमडी सिद्धार्थ शर्मा की बेटी का निधन हो गया। बताया गया है कि वो कोरोना संक्रमित थीं। परिजनों ने उसे घर पर ही आइसोलेट करके उनका उपचार करा रहे थे। बताया गया है घर पर ही आक्सीजन भी दी जा रही थी, बावजूद इसके शनिवार को उनकी बेटी का निधन हो गया। बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उधर, सीएमओ ने ऐसी कोई जानकारी होने से इंकार किया है।
वाल्मीकि समाज के नेता राजाराम शास्त्री का निधन
मुजफ्फरनगर। वाल्मीकि समाज के नेता राजाराम शास्त्री (80) का उनके भरतिया कालोनी आवास पर निधन हो गया। पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल ने उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने बताया कि वो समाज के बडे़ नेता थे, जिन्होंने समाज का मार्गदर्शन किया। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि राजाराम शास्त्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के करीबी रहे हैं। बडे चौधरी ने उन्हें वर्ष 1984 में चरथावल सुरक्षित विधानसभा सीट से अपनी पार्टी से टिकट देकर चुनाव भी लड़वाया था। खतौली निवासी भाजपा नेता प्रताप वाल्मीकि ने भी उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में ये रहेगी छूट
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी ने कोरोना कर्फ्यू की गाइड लाइन में आंशिक संशोधन किया है उन्होंने बताया कि जिले में कार्यरत ई-कामर्स कंपनियों एवं होम डिलीवरी करने वाली कंपनियों तथा इस प्रकार की सभी कंपनियों को शनिवार और परिवार की बंदी तथा नाइट कर्फ्यू के दौरान उनके मालवाहक वाहनों, रसद भंडारण एवं कर्मचारियों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण करने के लिए उनके आईडी कार्ड के आधार पर आने-जाने की छूट दी गई है। साथ ही वृहद औद्योगिक इकाइयों, सूक्ष्म, लघु एवं कुटीर औद्योगिक इकाइयों के संचालन की छूट होगी। इनके कर्मचारी आईडी दिखा कर आ जा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed